सवाईपुर सांवर वैष्णव। सवाईपुर क्षेत्र के खरेड़ गांव में माही सप्तमी के अवसर पर शनिवार को विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। सुप्रसिद्ध खरेड़ देवनारायण मंदिर प्रांगण में माही सप्तमी की पूर्व संध्या पर शनिवार रात्रि को एक शाम श्री देवनारायण भगवान के नाम कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें क्षेत्र भर से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।
आयोजकों के अनुसार भजन संध्या में श्रवण सेंदरी, आयुष शर्मा आकोला और हर्षित लोहार भक्तिमय भजनों की प्रस्तुति देंगे। इसके साथ ही नृत्यांगनाएं काजल मेहरा, कृष्णा भीलवाड़ा, पूजा राजस्थानी, ममता राजस्थानी और राधिका कोटा अपने आकर्षक नृत्य से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगी। कार्यक्रम में हास्य कलाकार दिनेश सपेरा भी अपनी प्रस्तुति देंगे, जबकि मंच संचालन कुमार शिव पिथास करेंगे।
आयोजन समिति ने ग्रामीणों और श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धार्मिक कार्यक्रम का लाभ उठाने की अपील की है।
ये भी पढ़ें -अपने राज्य / शहर की ताजा खबर पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे ](http://www.bhilwarahalchal.com/) अपनी खबर भेजे 9829041455