तिलक नगर माहेश्वरी महिला मंडल के चुनाव निर्विरोध संपन्न, अंकिता कोगटा अध्यक्ष और मोनिका नकलक सचिव निर्वाचित

Update: 2026-01-30 09:47 GMT

 भीलवाड़ा। नगर माहेश्वरी महिला संगठन के तत्वावधान में तिलक नगर माहेश्वरी महिला मंडल के चुनाव बुधवार 28 जनवरी को शांतिपूर्ण और निर्विरोध तरीके से संपन्न हुए। चुनाव अधिकारी जतन हिंगड और अनु मोदी के निर्देशन में हुई इस प्रक्रिया में सभी पदों पर सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया।

चुनाव पर्यवेक्षक की भूमिका भी जतन हिंगड और अनु मोदी ने निभाई। इस दौरान अध्यक्ष पद के लिए अंकिता कोगटा को भारी बहुमत और सर्वसम्मति से चुना गया, जबकि सचिव पद पर मोनिका नकलक को नव निर्वाचित घोषित किया गया। दोनों को माला पहनाकर सम्मानित किया गया और सभी सदस्यों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

कोषाध्यक्ष के रूप में चंद्रकला लड्ढा और संगठन मंत्री के पद पर बबीता मुंदड़ा को जिम्मेदारी सौंपी गई। इन दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत निवर्तमान अध्यक्ष साधना बाहेती और सचिव आभा सोमानी ने माल्यार्पण कर किया।

कार्यक्रम में महिला मंडल की वरिष्ठ और सक्रिय सदस्य शशिकला डाड, अमिता नवाल, सपना नकलक, कौशल्या चेचाणी, स्नेहलता तुरकिया, स्वाति नवाल, कौशल्या काष्ट और अरुणा सारडा सहित सभी सदस्यों का पूर्ण सहयोग रहा। आयोजन सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और संगठन को नई ऊर्जा मिलने की बात कही गई।

भीलवाडा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए समाचार प्रेम कुमार गढवाल Email - bhilwarahalchal@gmail.com

व्हाट्सएप - 9829041455 विज्ञापन - विजय गढवाल 6377364129 सम्पर्क - भीलवाडा हलचल कलेक्ट्री रोड,नई शाम की सब्जी मंडी भीलवाडा

Similar News