वैश्य फेडरेशन ने बालिका को भेंट की सिलाई मशीन, स्वरोजगार की ओर बढ़ाया कदम
भीलवाड़ा, । वैश्य फेडरेशन महिला संगठन की पहल में एक जरूरतमंद बालिका को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सिलाई मशीन प्रदान की गई। इस कदम से बालिका स्वरोजगार से जुड़कर अपने परिवार के भरण-पोषण में मदद कर सकेगी।
संगठन की अध्यक्ष लीला राठी ने बताया कि कार्यक्रम हरी सेवा धाम धर्मशाला में आयोजित हुआ। समारोह में हंसा राम जी महाराज के पावन सानिध्य में कार्यक्रम संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सभापति व संभागीय अध्यक्ष मधु जाजू उपस्थित रहीं। सिलाई मशीन उषा अग्रवाल के विशेष सहयोग से प्रदान की गई।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि महिला को हुनरमंद बनाना पूरे परिवार को आर्थिक संबल देने के समान है। मशीन पाकर बालिका के चेहरे पर मुस्कान लौट आई और उसने संगठन का आभार व्यक्त किया। संगठन की गुणमाला अग्रवाल, स्नेहलता पटवारी सहित कई सदस्याएं उपस्थित रहीं ।