काशीपुरी के खाटू श्याम मंदिर में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, महोत्सव की तैयारियाँ परवान पर
भीलवाड़ा | शहर के काशीपुरी स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में आगामी खाटू महोत्सव को लेकर उत्सव का माहौल है। मंदिर प्रबंधन और भक्तों द्वारा महोत्सव की तैयारियाँ युद्धस्तर पर शुरू कर दी गई हैं। खाटू धाम की तर्ज पर ही काशीपुरी मंदिर को भी भव्य रूप दिया जा रहा है, जहाँ विशेष फूलों से आकर्षक सजावट की जा रही है जो आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
दो दिवसीय इस भव्य महोत्सव का आगाज 26 फरवरी को अखंड ज्योत पाठ के साथ होगा, जिसमें भक्त बाबा की भक्ति में लीन होंगे। इसके पश्चात 27 फरवरी को कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जाएगी। सुबह के समय भव्य 'निशान यात्रा' निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्याम भक्त हाथों में ध्वज लेकर शामिल होंगे। दोपहर में सुमधुर भजनों की गंगा बहेगी और शाम को विशाल कीर्तन का आयोजन होगा, जहाँ देर रात तक बाबा का गुणगान किया जाएगा। आयोजन को लेकर भक्तों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:
समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455)
विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129
संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455.