आकोला (रमेश चंद्र डाड)। सिंगोली चारभुजा मंदिर में दान पात्र खोला गया, जिसमें शेष रहे रुपयों की गिनती की गई। गिनती के बाद कुल 24 लाख 92 हजार 340 रुपये प्राप्त हुए।
दान राशि की गणना मंदिर परिसर में निर्धारित प्रक्रिया के तहत की गई। इस अवसर पर निरीक्षक भोजराज अग्रवाल, बंशीधर लिपिक, रामप्रसाद सेवागिर, प्रबंधक अर्जुन सिंह देवस्थान विभाग अजमेर, प्रशासक राकेश कुमार आर्य, राजेंद्र सिंह पुरावत, दिनेश स्वर्णकार, सुरेन्द्र कुमार पाराशर, सुरक्षा गार्ड शंकर सिंह, शंकर नाथ, कन्हैया लाल, मुरली पाराशर पुजारी सहित अन्य गणमान्यजन मौजूद रहे। मौजूद अधिकारियों की देखरेख में दान राशि की गिनती पूरी कर आवश्यक अभिलेखीय कार्यवाही संपन्न की गई।