ग्रीनवैली स्कूल के 30 वर्ष पूर्ण, “Echoes of Excellence” पॉडकास्ट का शुभारंभ

Update: 2026-02-25 08:27 GMT

भीलवाड़ा। ग्रीनवैली स्कूल ने अपने स्थापना के 30 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “Echoes of Excellence” नामक पॉडकास्ट का शुभारंभ किया है। यह छात्र-प्रेरित पहल है, जिसमें विद्यालय से लंबे समय से जुड़े अभिभावकों के साथ संवाद प्रस्तुत किए जा रहे हैं।

इन संवादों में अभिभावकों ने विद्यालय के साथ अपने अनुभव, बच्चों के विकास की यात्रा तथा विद्यालय के प्रति अपने विश्वास को साझा किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालय की तीन दशकों की शैक्षणिक यात्रा और उपलब्धियों को अभिभावकों एवं विद्यार्थियों के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करना है।

विद्यालय के निदेशक डॉ. दिव्यजोत भाटिया ने कहा कि 30 वर्षों की यह उपलब्धि प्रबंधन एवं स्टाफ के निरंतर परिश्रम तथा अभिभावकों के अटूट सहयोग का परिणाम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि विद्यालय भविष्य में भी उच्च शैक्षिक मानकों के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करता रहेगा।

पॉडकास्ट का प्रथम एपिसोड विद्यालय के आधिकारिक यूट्यूब एवं फेसबुक पेज पर जारी किया गया है। साथ ही आगामी शैक्षणिक सत्र हेतु प्रवेश प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई है।

Similar News