मोड़ का निंबाहेड़ा। (सुरेश चन्द्र मेघवंशी) भगवान श्री देवनारायण जी की जन्मस्थली मालासेरी डूंगरी के लिए जा रही पदयात्रा का कोरनास चौराहे पर श्रद्धा और उत्साह के साथ भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर पदयात्रियों को अल्पाहार के रूप में चाय-नाश्ता वितरित किया गया। ध्रुव का मंड देवनारायण मंदिर, सांगानेर, भीलवाड़ा के पुजारी माधुलाल मेघवंशी सहित सभी यात्रियों का माला पहनाकर एवं साफा बंधवाकर सम्मान किया गया।
पदयात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। बस स्टैंड क्षेत्र भगवान श्री देवनारायण के जयकारों से गूंज उठा। ढोल-नगाड़ों की धुन पर श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं में भगवान श्री देवनारायण के प्रति गहरी आस्था और उत्साह देखने को मिला।
इस मौके पर गो सेवक देवीलाल मेघवंशी, महेंद्र गुर्जर, पन्नालाल भील, रामकरण मेघवंशी, ध्रुव का मंड देवनारायण भगवान मंदिर सांगानेर भीलवाड़ा के पुजारी माधुलाल मेघवंशी, बालू सालवी, शम्भू वैष्णव, भेरू वैष्णव, लाला सालवी, भेरू बैरवा (कोटड़ी), फूल मीणा, अशोक सालवी, राजू, लोकेश, कमलेश, राजू लाल, रौनक सहित मातृशक्ति महिलाएं भी बड़ी संख्या में मौजूद रहीं।