ओडो का खेड़ा में दो पक्षों में खूनी संघर्ष: लाठी-भाटा जंग में आधा दर्जन घायल, तीन अस्पताल में भर्ती
भीलवाड़ा। ओडो का खेड़ा में मामूली बात को लेकर दो पक्षों के बीच हुई कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। देखते ही देखते दोनों ओर से लाठियां और पत्थर चलने लगे, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस लाठी-भाटा जंग में करीब आधा दर्जन लोग चोटिल हुए हैं, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।
अस्पताल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, ओडो का खेड़ा में ओड और बंजारा जाति के लोगों के बीच किसी पुरानी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ था। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने हो गए और जमकर लाठियां चलीं। संघर्ष में महेंद्र, रतन और उनके एक अन्य साथी को गंभीर चोटें आई हैं।
घायलों को तत्काल महात्मा गांधी चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आया और भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने समय रहते हस्तक्षेप कर बिगड़ते हालात पर काबू पाया। फिलहाल क्षेत्र में शांति है, लेकिन एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि विवाद की मुख्य वजह क्या थी।
भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:
समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455)
विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129
संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा। फोन: 7737741455
