श्री सिंगोली श्याम में रंग पंचमी पर फाग उत्सव की धूम, फूलों और गुलाल के संग खेली गई होली
भीलवाड़ा (कैलाश चंद्र शर्मा)। राजस्थान सरकार के देवस्थान विभाग द्वारा राजकीय आत्मनिर्भर मंदिर श्री सिंगोली श्याम में रंग पंचमी के पावन अवसर पर भव्य फाग उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में विशेष साज-सज्जा की गई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय और उल्लासपूर्ण नजर आया।
लाइट और फ्लावर डेकोरेशन से महका मंदिर
उत्सव के उपलक्ष्य में मंदिर को फूलों और आकर्षक रोशनी से सजाया गया। रंग-बिरंगे फूलों के साथ की गई फ्लावर डेकोरेशन और भव्य लाइट डेकोरेशन श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही। फाग उत्सव के दौरान गायक कलाकारों द्वारा फाग के पारंपरिक गीतों की प्रस्तुतियां दी गईं, जिन पर श्रद्धालु झूम उठे।
फूलों और गुलाल की होली के साथ हुआ प्रसाद वितरण
उत्सव के दौरान भगवान सिंगोली श्याम के संग गुलाब के फूलों और अबीर-गुलाल से होली खेली गई। भक्तों ने ठाकुर जी के साथ होली खेलकर पुण्य लाभ कमाया। कार्यक्रम के अंत में भगवान को विशेष भोग लगाया गया और उपस्थित सभी श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया।
भीलवाड़ा हलचल न्यूज़ पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:
समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455)
विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129
संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा
फोन: 7737741455
