भीलवाड़ा। मूलचन्द पेसवानी
सिंधी समाज के आराध्य देव भगवान झूलेलाल के प्राकट्योत्सव के उपलक्ष में शहर में मनाए जा रहे 10 दिवसीय चेटीचंड महापर्व के अंतर्गत पांचवें दिन रविवार 15 मार्च को सिंधी समाज के शिक्षाविदों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।
सिंधी समाज के मीडिया प्रभारी मूलचंद बहरवानी ने बताया कि यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे स्थानीय रेलवे स्टेशन के निकट स्थित दादा हेमराजमल भगत झूलेलाल सनातन मंदिर में पूज्य हेमराजमल साहब सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित होगा, जिसमें समाज के शिक्षण क्षेत्र में योगदान देने वाले शिक्षाविदों को सम्मानित किया जाएगा।