गुरु सेवा संघ की कार्यकारिणी बैठक स्वाध्याय भवन में संपन्न: संतों के आगामी ग्रीष्मकालीन विहार की रूपरेखा पर हुई चर्चा

Update: 2026-03-14 18:24 GMT


भीलवाड़ा। गुरु सेवा संघ की महत्वपूर्ण कार्यकारिणी बैठक स्थानीय स्वाध्याय भवन में आयोजित की गई। बैठक में संघ के पदाधिकारियों ने पिछले कार्यों की समीक्षा करते हुए आगामी कार्यक्रमों और संतों की सेवा व्यवस्था को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया।

200 किलोमीटर का विहार सफलतापूर्वक संपन्न

संघ के प्रचार-प्रसार मंत्री सुमित जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले तीन महीनों में ससंघ द्वारा चार दिगंबर संतों के संघ का लगभग 200 किलोमीटर का विहार सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया है। इस दौरान सेवा और सुरक्षा के तमाम प्रबंध संघ द्वारा किए गए।

ग्रीष्मकालीन विहार की बनी रणनीति

बैठक में मुख्य रूप से संतों के आगामी ग्रीष्मकालीन विहार की रूपरेखा और व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। भीषण गर्मी को देखते हुए संतों के विहार मार्ग में उचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही संघ की गतिविधियों के विस्तार और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए उपस्थित सदस्यों ने अपने महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए।

इनकी रही मौजूदगी

बैठक में संघ के परम संरक्षक राकेश पाटनी, अध्यक्ष अभिषेक पाटौदी, सचिव संदीप बाकलीवाल, सहसचिव जय लुहाडिया, उपाध्यक्ष रवीन्द्र जैन, कोषाध्यक्ष अनुज चंदोरिया सहित कार्यकारिणी के अन्य सदस्य और सेवाभावी उपस्थित रहे।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा। फोन: 7737741455

Similar News