गंगापुर में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: होटल-रेस्टोरेंटों पर छापेमारी, 8 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त

Update: 2026-03-14 18:22 GMT

 गंगापुर (दिनेश लक्षकार)। आवश्यक वस्तु अधिनियम के उल्लंघन के मामले में पुलिस और प्रवर्तन विभाग की संयुक्त टीम ने शहर के दो प्रमुख होटल-रेस्टोरेंटों पर बड़ी छापेमारी की है। इस दौरान व्यावसायिक कार्यों में अवैध रूप से उपयोग किए जा रहे 8 घरेलू एलपीजी सिलेंडरों को जब्त किया गया है।

अस्पताल रोड और हाईवे पर दी दबिश

थानाप्रभारी लीलाधर मालवीय के नेतृत्व में गठित संयुक्त जांच दल ने अस्पताल रोड स्थित 'दाना-पानी रेस्टोरेंट' पर छापा मारा, जहाँ किचन में 3 घरेलू सिलेंडर व्यावसायिक उपयोग में लिए जा रहे थे। इसी तरह, गैरूड़ी मंगरी हाईवे पर स्थित 'ए वन होटल' पर कार्रवाई करते हुए टीम ने 5 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए। नियमों के विरुद्ध होटल के व्यावसायिक किचन में इनका इस्तेमाल किया जा रहा था।

होगी सख्त कानूनी कार्रवाई

प्रवर्तन निरीक्षक खान मोहम्मद द्वारा दोनों मामलों की जांच आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत की जा रही है। टीम में एएसआई कैलाश चंद्र सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। अधिकारियों ने सख्त चेतावनी दी है कि वर्तमान में गैस आपूर्ति के संकट के बीच घरेलू सिलेंडरों का व्यावसायिक दुरुपयोग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसा करने वालों के खिलाफ सिलेंडर जब्ती के साथ-साथ कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा। फोन: 7737741455

Similar News