पंचमुखी महादेव मंदिर में चैत्र नवरात्रि पर होगा श्रीरामचरितमानस नवान्ह पारायण पाठ

Update: 2026-03-14 19:24 GMT

भीलवाड़ा: चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर पुर रोड स्थित जलदाय पंचमुखी महादेव मंदिर में भव्य श्रीरामचरितमानस नवान्ह पारायण पाठ का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन 19 मार्च 2026 से शुरू होकर 27 मार्च 2026 तक चलेगा, जिसमें श्रद्धालु सामूहिक रूप से पाठ करेंगे।

​मंदिर समिति के संरक्षक भगवान स्वरूप नकलक ने बताया कि पिछले 4 वर्षों से हर नवरात्रि में राम दरबार के समक्ष नियमित रूप से यह पाठ आयोजित किए जा रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रामचरितमानस की पुस्तकें, आसन और पुस्तक स्टैंड की संपूर्ण व्यवस्था मंदिर समिति द्वारा की जाती है।

​कार्यक्रम का विवरण:

​दिनांक: 19 मार्च से 27 मार्च 2026

​समय: प्रातः 6:30 बजे से 9:30 बजे तक

​विशेष: पाठ समापन के पश्चात प्रतिदिन आरती एवं प्रसाद वितरण होगा।

​आयोजन से जुड़ने के इच्छुक भक्त मंदिर समिति के सचिव पुरुषोत्तम गुप्ता से मोबाइल नंबर 99833-22959 पर संपर्क कर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।

Similar News