सवाईपुर: नेशनल हाईवे पर दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की दर्दनाक मौत
सवाईपुर (सांवर वैष्णव)। नेशनल हाईवे 758 पर रुपाहेली चौराहे के पास आमलिया के देवरा के निकट शनिवार को दो बाइकों में हुई आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर कोहराम मच गया।
बड़ला निवासी युवक ने तोड़ा दम
सदर थाना एएसआई बद्री लाल गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि आमलिया के देवरा के पास दो तेज रफ्तार बाइकें आपस में टकरा गईं। इस भीषण सड़क हादसे में बड़लियास थाना क्षेत्र के बड़ला निवासी भगवान उर्फ गोपाल लाल (35) पिता हजारी लाल जाट गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी बाद में मौत हो गई।
शव परिजनों को सौंपा, जांच शुरू
सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को जिला चिकित्सालय की मोर्चरी पहुंचाया। पुलिस ने रविवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है कि हादसा किस लापरवाही के कारण हुआ।
भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:
समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455)
विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129
संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा। फोन: 7737741455
