एसएससीआई भर्ती चयन परीक्षा 11 से 26 सितंबर तक होगी आयोजित
भीलवाड़ा। जिला प्रशासन के सहयोग से एवं गृह मन्त्रालय एनडीआरएफ के तहत एसएससीआई भर्ती चयन शिविर, भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद नई दिल्ली द्वारा सुरक्षा जवान व सुरक्षा सुपर वाईजर भर्ती चयन परीक्षा ग्रामीण व शहरी शिक्षित बेरोजगार युवाओं को जिले के तहसील स्तर पर भर्ती चयन परीक्षा आयोजित की जायेगी।
भर्ती अधिकारी रामेश्वर लाल प्रजापति ने बताया कि 11 सितंबर रा.उ.मा.वि., कोटड़ी, 12 सितंबर को रा.उ.मा.वि. जहाजपुर, 13 सितंबर को रा.उ. मा.वि. शाहपुरा, 14 सितंबर को रा.उ.मा.वि., बनेड़ा, 15 सितंबर को रा.उ.मा.वि.गुलाबपुरा, 16 सितंबर को रा.उ.मा.वि.. हुरड़ा, 17 सितंबर को रा.उ.मा.वि., आसींद, 18 सितंबर को रा.उ.मा.वि. करेड़ा, 19 सितंबर को रा.उ.मा.वि. रायपुर, 20 सितंबर को रा.उ.मा.वि.सहाड़ा, 21 सितंबर को रा.उ.मा.वि..मांडल, 22 सितंबर को रा.उ.मा.वि. मांडलगढ, 23 सितंबर को रा.उ.मा.वि. बिजौलिया, 24 सितंबर को रा.उ.मा.वि. सुवाणा, 25 सितंबर को रा.उ.मा.वि. हमीरगढ़, 26 सितंबर को रा.उ.मा.वि. प्रतापनगर स्कुल में प्रातः 10ः00 बजे से सायं 5ः00 बजे तक भर्ती परीक्षा आयोजित होगे।
अभ्यार्थी की लम्बाई 168 सेमी, वजन 56 किलो से 90 किलो तक, उम्र 19 वर्ष से 40 वर्ष तक, दसवीं उत्तीर्ण व अनुर्तीण एवं ग्रेजुएट भाग ले सकते सकते है। जिले व जिले के बाहर काम करने के इच्छुक हो चयनित उम्मीदवार को फिजिकल के बाद रजिस्ट्रेशन किया जायेगा। इसमें एक माह के प्रशिक्षण के बाद 65 साल की उम्र तक नौकरी दी जायेगी अन्य सुविधाऐ जैसे पीएफ, पेंशन, ग्रेज्युटी, बीमा, सालाना वेतन वृद्धि, आवास एवं मैस की सुविधा, सैलरी 15 हजार से 25 हजार रूपये तक रहेगी। प्रशिक्षण के बाद भारत सरकार औद्योगिक क्षेत्र इण्डस्ट्रीयल एरिया, मल्टीनेशनल क्षेत्र, चित्तौडगढ़ किला, कुम्भलगढ़ किला, मैट्रो हवाई अड्डा, बंदरगाह क्षेत्रों में नियुक्ति दी जायेगी।