भगवान देवनारायण का 1114वां अवतरण दिवस श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया

Update: 2026-01-23 18:20 GMT


लाडपुरा कस्बे में कोटा चित्तौड़ राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर स्थित भगवान बिहारी नाथ देवनारायण की बनी में शुक्रवार को भगवान श्री देवनारायण जी के 1114वें अवतरण दिवस पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। हर वर्ष की तरह इस बार भी आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। मार्ग में कई स्थानों पर भगवान देवनारायण की आरती उतारी गई और प्रसाद अर्पित किया गया।

शोभायात्रा सुबह 11 बजे देवनारायण मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर लाडपुरा चौराहा, माली मोहल्ला, चार भुजा मंदिर चौक, छोटा मंदिर, बालाजी मंदिर, लाडपुरा बस स्टैंड और मुख्य मार्गों से होते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुंची। समापन पर श्रद्धालुओं ने आरती कर भगवान से सुख समृद्धि की कामना की। यात्रा में दो सफेद घोड़ों पर नृत्य करती झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं, जिन्हें देखने के लिए मार्गों पर भीड़ उमड़ पड़ी।

रात्रि में जागरण और भजन संध्या का आयोजन हुआ जिसमें कलाकार सुश्री दुर्गा मीणा मंडल और बगड़ावत कथा मंडल के कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुति दी। देर रात तक चले कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने भक्ति संगीत का आनंद लिया।

आयोजन समिति की ओर से बताया गया कि शनिवार 24 जनवरी को दोपहर 3 बजे तीन क्विंटल चावल और दाल से बनी महाप्रसादी का भोग लगाकर भक्तजनों में वितरण किया जाएगा।

ये भी पढ़ें -अपने राज्य / शहर की ताजा खबर पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे ](http://www.bhilwarahalchal.com/) अपनी खबर भेजे 9829041455

Similar News