शक्तिपीठ धनोप माता मंदिर दानपात्र से 13.19 लाख की राशि निकली
By : मदनलाल वैष्णव
Update: 2025-03-28 13:00 GMT

धनोप (राजेश शर्मा)। शुक्रवार को शक्तिपीठ धनोप माता मंदिर का दानपात्र खोला। मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह राणावत की मौजूदगी में गिनती हुई। ट्रस्ट अध्यक्ष राणावत ने बताया कि दानपात्र से डेढ़ माह में 13 लाख 19 हजार 231 रुपए की राशी निकली। राशि गिनने में 6 घंटे का समय लगा जो सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक रूपयों की गिनती चली। इससे पहले 15 फरवरी को दानपात्र खोला जिसमें 21.51 लाख की राशि निकली थी। इस दौरान अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह राणावत, सचिव रमेश चंद्र पंडा, ट्रस्टी प्रदीप पंडा, कालू पंडा, कैशियर महेश चंद्र जोशी, सुनील पालड़ेचा, लालाराम माली, रामधन गुर्जर व भक्तजन मौजूद रहे।