बिजली कटौती सूचना: सुखाड़िया नगर और सुभाष नगर क्षेत्र में सोमवार को 2 घंटे बंद रहेगी विद्युत आपूर्ति
भीलवाड़ा। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में रखरखाव और आवश्यक सुधार कार्यों के चलते 09 मार्च 2026, सोमवार को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, 11 केवी सुखाड़िया नगर फीडर से जुड़े इलाकों में सुबह के समय बिजली गुल रहेगी।
विद्युत विभाग के अनुसार, इस कटौती से सुखाड़िया नगर, यूनिक होटल, इंडिया न्यूज कार्यालय, एंटीकरप्शन ऑफिस और ब्यावर बुकिंग जैसे व्यावसायिक प्रतिष्ठान प्रभावित होंगे। इसके साथ ही एलपीजी इंडियन ऑयल, सुखाड़िया सर्कल, सेंट असलम स्कूल, मिलन वाटिका और अजमेरा हॉस्पिटल के आसपास के क्षेत्रों में भी विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
इन क्षेत्रों में रहेगा प्रभाव:
बायोस्कोप, सुप्रीम मोटर, यूआईटी (UIT), सुभाष नगर स्कूल, ए एवं बी सेक्टर सुभाष नगर तथा मलान क्षेत्र के उपभोक्ताओं को सुबह 08:00 बजे से दोपहर 10:00 बजे तक बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। विभाग ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अपने आवश्यक कार्य समय रहते पूर्ण कर लें।