भीलवाड़ा सहित आज भी 24 जिलों में तेज बारिश की संभावना
By : राजकुमार माली
Update: 2025-10-02 02:55 GMT
भीलवाड़ा , भीलवाड़ा सहित आज भी 24 जिलों में तेज बारिश की संभावना है। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार 3 और 4 अक्टूबर को बारिश थोड़ी धीमी होगी।मानसून की विदाई के बाद से बारिश का एक और दौर शुरू हो गया।
इसके बाद 5 से 7 अक्टूबर से फिर से तेज बरसात होगी। इस बार ये बारिश वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण होगी। लगातार बरसात के कारण दिन और रात के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।