सावधान: लगातार 4 दिन बंद रहेंगे बैंक, 28 जनवरी को ही हो पाएंगे कामकाज

Update: 2026-01-23 05:30 GMT


​भीलवाड़ा। अगर आपके पास बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो उसे समय रहते निपटा लें। आगामी 24 जनवरी से लगातार चार दिनों तक बैंकों में ताले लटके रहेंगे। छुट्टियों और प्रस्तावित हड़ताल के कारण अब सीधे 28 जनवरी को ही बैंकों में सामान्य कामकाज शुरू हो सकेगा।

​क्यों बंद रहेंगे बैंक?

​बैंकों की छुट्टियों का गणित कुछ इस प्रकार है:

​24 जनवरी: महीने का चौथा शनिवार (अवकाश)

​25 जनवरी: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)

​26 जनवरी: गणतंत्र दिवस (राष्ट्रीय अवकाश)

​27 जनवरी: बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल

​क्यों हो रही है हड़ताल?

 बैंक कर्मचारी लंबे समय से सप्ताह में 5 दिन कार्य करने की मांग कर रहे हैं। सरकार और इंडियन बैंक्स एसोसिएशन के बीच इस पर समझौता हो चुका है, लेकिन डिपार्टमेंट ऑफ फाइनेंशियल सर्विसेज (DFS) इसे लागू करने में देरी कर रहा है। इसके विरोध में और अपनी मांगों को मनवाने के लिए 27 जनवरी को हड़ताल का आह्वान किया गया है।

​हड़ताल के कारण 27 तारीख को भी कामकाज ठप रहेगा, जिसके बाद अब बैंक बुधवार, 28 जनवरी को ही खुलेंगे।

​बैंकिंग सेवाओं, जनहित और क्षेत्र की कानून व्यवस्था से जुड़ी हर बड़ी और ताजा खबरों के लिए जुड़े रहें भीलवाड़ा हलचल के साथ। समाचार भेजें 9829041455 पर।

Similar News