आसींद- कोर्ट के नजदीक नाले में मिला युवक का शव, फैली सनसनी

Update: 2024-07-24 12:27 GMT

 भीलवाड़ा/ आसींद मंजूर शेख। आसींद में नेशनल हाइवे 158 स्थित कोर्ट के नजदीक नाले में बुधवार शाम एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस की माने तो शव 24 घंटे पुराना हो सकता है।

आसींद पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आसींद कोर्ट परिसर के नजदीक नाला है। जहां बुधवार शाम कोई व्यक्ति रुका। उसे नाले में औंधे मुहं पड़ी युवक की लाश दिखाई दी। इस व्यक्ति ने आसींद पुलिस को सूचना दी। डीएसपी हेमंत कुमार, एसएचओ हंसपाल सिंह, महेंद्र कुमार सहित पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा। पुलिस ने शव को नाले से निकलवाया। पुलिस ने शव को आसींद अस्पताल की मोर्चरी में शिफ्ट करवा दिया। पुलिस ने मृतक की पहचान आसींद निवासी नरपत सिंह पुत्र छगनसिंह रावणा राजपूत के रूप में कर ली। मृतक पेंटिंग का कार्य करता था। 

Similar News