प्लास्टिक थैली लाओ-शक्कर ले जाओ" अभियान का शुभारंभ

Update: 2025-10-02 10:21 GMT

उदलियास। उदलियास में गुरुवार को प्लास्टिक थैली लाओ-शक्कर ले जाओ" अभियान का शुभारंभ हुआ गांव में कितना अच्छा हो की कचरे के बदले में कुछ मिल जाए, 40 से 50 रूपए किलो मिलने वाली शक्कर हो तो बात ही क्या. भीलवाड़ा जिले के कोटड़ी पंचायत समिति कोटड़ी के ग्राम पंचायत उदलियास इलाके को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए शक्कर बांट रही है, सरपंच धापूदेव लक्ष्मण गाडरी ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन को जन-जन तक पहुंचाने के लिए एक ऐसा अभिनव प्रयोग किया है, जो न सिर्फ चर्चाओं में है बल्कि ग्रामीणों को भी आकर्षित कर रहा है. प्रधान करण सिंह बेलवा और विकास अधिकारी रामबिलास मीणा की अगुवाई में ग्राम पंचायत उदलियास में 2 अक्टूबर को "प्लास्टिक थैली लाओ-शक्कर ले जाओ" अभियान का शुभारंभ हुआ।

भामाशाहों के सहयोग से 121 किलो शक्कर इस अभियान के लिए जुटाई गई. पहले ही दिन ग्रामीणों ने 25 किलो प्लास्टिक कचरा जमा कराया और बदले में उतनी ही शक्कर पाई. खास बात ये रही कि शुरुआत में ही 145 ग्रामीणों ने भागीदारी करते हुए स्वच्छता की शपथ भी ली ओर आगामी 20 ओर 5 तारीख को विशेष अभियान प्लास्टिक थैली संग्रहण के लिए ते किया गया है

हर गली मोहल्ला तालाब को प्लास्टिक मुक्त करने का संकल्प

प्रधान करण सिंह ने कहा कि उदलियास को पूरी तरह कचरा मुक्त और प्लास्टिक मुक्त बनाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने विशेष रूप से गली मोहल्ला धर्माऊ तालाब को स्वच्छ और प्लास्टिक मुक्त बनाने पर जोर दिया। विकास अधिकारी रामबिलास मीणा ने कहा "स्वच्छता केवल अभियान नहीं, बल्कि जीवनशैली होनी चाहिए प्रधान ने ये भी बताया कि स्कूल में छोटे बच्चे पढ़ने वाले अगर प्लास्टिक थैली इकट्ठी करके लायेंगे तो उनके बदले ग्रामपंचायत पेन ओर नोट बुक देगी

कार्यक्रम के दौरान आभा जनजाति एवं आदि सेवा केंद्र का शुभारंभ भी हुआ, जहां पंचायत स्तरीय कर्मचारियों ने जनजातीय परिवारों की समस्याओं का त्वरित समाधान शुरू किया. इसके साथ ही कर्मचारियों के नाम और मोबाइल नंबर की पट्टिका का विमोचन कर पारदर्शिता का संदेश दिया गया

प्लास्टिक पर सख्ती - ₹1000 जुर्माना तय

ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों ने ग्रामीण व्यापारियों को सख्त हिदायत दी कि यदि अब प्लास्टिक थैलियों का उपयोग हुआ तो ₹1000 का जुर्माना लगाया जाएगा. इस अभियान में प्रधान करण सिंह बेलवा, विकाश अधिकारी रामबिलास मीणा, सरपंच धापूदेवी लक्ष्मण गाडरी, सचिव दयाशंकर मीणा, एलडीसी शैतान सिंह कानावत, वार्डपंच देवी लाल बैरवा, और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Similar News