नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष सैनी का भीलवाड़ा में स्वागत

Update: 2025-11-01 10:01 GMT

भीलवाड़ा। माली सैनी अधिकारी एवं कर्मचारी संस्थान के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष सुरेश सैनी एक दिवसीय दौरे पर शनिवार को भीलवाड़ा पहुंचे। उनके आगमन पर समाजजनों ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया। माली महासभा के जिला अध्यक्ष भैरूलाल माली ने बताया कि सुरेश सैनी के साथ हनुमान सैनी तथा महात्मा फूले राष्ट्रीय संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट अनुभव चंदेल भी धन्यवाद यात्रा के तहत भीलवाड़ा पहुंचे। इस अवसर पर माली महासभा के प्रदेश महामंत्री गोपाललाल माली व कर्मचारी संस्था भीलवाड़ा के अध्यक्ष तोताराम माली के नेतृत्व में समाज के सैकड़ों लोगों ने माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया।

सुरेश सैनी ने गोपाललाल माली के आवास पर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर समाज की गतिविधियों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि माली समाज को राजनीति में सक्रिय रहकर जरूरतमंदों की सहायता करनी चाहिए। प्रदेश महामंत्री गोपाललाल माली ने सैनी से भीलवाड़ा के कर्मचारियों को प्रदेश कार्यकारिणी में प्रतिनिधित्व देने और स्थानीय समस्याओं के समाधान का आग्रह किया। कार्यक्रम में कन्हैयालाल माली बुलीवाल, भैरूलाल माली, बालूलाल माली, गोपाल ढिबरिया, आयुष सैनी, पवन सैनी, राहुल माली, सुरेन्द्र सैनी, लोकेश माली, पींटू माली, मुकेश बुलीवाल, रोशन गढ़वाल सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

Similar News