मेरिट प्लस बोनस भर्ती की मांग को लेकर कैबिनेट मंत्री को सौंपा ज्ञापन

Update: 2026-01-23 14:48 GMT

 भीलवाड़ा। राजस्थान नर्सेस भर्ती संघर्ष समिति की ओर से गुरुवार को शाहपुरा क्षेत्र में राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत को ज्ञापन सौंपा गया। समिति ने चिकित्सा विभाग में नई भर्ती के लिए शीघ्र नई विज्ञप्ति जारी करने की मांग उठाई।

ज्ञापन में बताया गया कि आगामी भर्तियों में मेरिट के साथ बोनस अंकों के आधार पर कम से कम 12000 नियमित नर्सिंग अधिकारियों तथा 7000 महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं यानी एएनएम की सीधी भर्ती की जाए। संघर्ष समिति ने कहा कि लंबे समय से संविदा पर कार्यरत नर्सिंग स्टाफ स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ है और उन्हें स्थायी अवसर देना सरकार की जिम्मेदारी है।

समिति पदाधिकारियों ने मंत्री के समक्ष नर्सिंग कर्मियों की समस्याएं रखते हुए भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरा करने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि जल्द निर्णय नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जा सकता है।

ज्ञापन सौंपने के दौरान मनोज जोशी, सलीम खान कायमखानी, भेरूलाल गुर्जर, दर्शन कुमार बसिठा, इरफान खान, इमरान खान, संजय मीणा, मुन्नालाल गुर्जर, दिलीप कुमार शर्मा सहित बड़ी संख्या में संविदा नर्सिंग स्टाफ मौजूद रहा।

Similar News