जवाहर नगर से किशोर लापता, पिता ने गांधीनगर थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट
भीलवाड़ा। शहर के जवाहर नगर क्षेत्र से एक 15 वर्षीय किशोर के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों द्वारा काफी तलाश के बाद भी सुराग न मिलने पर पीडि़त पिता ने गांधीनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया है।
बिना बताए घर से निकला था किशोर
एक परिवादी ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उनका 15 वर्षीय पुत्र बीते 23 मार्च 2026 की रात्रि करीब 7:30 बजे बिना किसी को सूचना दिए घर से निकला था। रात्रि 9:00 बजे तक जब वह वापस नहीं लौटा, तो परिजनों को चिंता हुई। प्रार्थी ने अपने स्तर पर रिश्तेदारों और आस-पास के क्षेत्रों में सघन तलाशी की, किंतु उसका कहीं कोई पता नहीं चला।
पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का मामला
परिजनों की शिकायत पर गांधीनगर थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रकरण दर्ज किया है। मामले की जांच सहायक उप-निरीक्षक एजाजुद्दीन को सौंपी गई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और किशोर की तलाश के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।