सेन समाज का 9वां सामूहिक विवाह सम्मेलन, 49 जोड़ों ने एक साथ लिए सात फेरे

Update: 2026-01-23 12:19 GMT

  भीलवाड़ा BHN. हरनी महादेव मेला ग्राउंड में सेन समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति की ओर से बसंत पंचमी के पावन अवसर पर 9वां सामूहिक विवाह सम्मेलन भव्य रूप से आयोजित किया गया। इस ऐतिहासिक आयोजन में सेन समाज के 49 नवयुगलों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सात फेरे लेकर दांपत्य जीवन की शुरुआत की। कार्यक्रम में राजस्थान के विभिन्न जिलों और आसपास के क्षेत्रों से हजारों समाजबंधु शामिल हुए और आयोजन को यादगार बनाया।

समिति अध्यक्ष दुर्गालाल सेन ने बताया कि यह आयोजन समाज में एकता, सहयोग और संस्कारों को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। पूर्व अध्यक्ष भगत सेन ने जानकारी दी कि समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष , मांडल विधायक, भीलवाड़ा शहर विधायक, कोटड़ी भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रहलाद सेन, गोपाल तेली और मनोज बुलानी अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

कार्यकारी अध्यक्ष रतन सेन भादू ने बताया कि सम्मेलन में प्रदेश के चार जिलों से जोड़े विवाह के लिए पहुंचे। सबसे पहले भगवान ठाकुर जी की भव्य बारात निकाली गई, जिसमें समिति के सदस्य और पदाधिकारी गाजे बाजे के साथ नाचते गाते आयोजन स्थल पहुंचे।

पाणिग्रहण संस्कार आचार्य मुरलीधर पंचोली के नेतृत्व में 42 विद्वान पंडितों की टीम ने पूरी धार्मिक मर्यादा और विधि विधान से संपन्न कराया। मंत्रोच्चार के बीच सभी नवदम्पत्तियों ने एक दूसरे का हाथ थामकर नए जीवन की शुरुआत की।

समिति सचिव बाबूलाल सेन ने बताया कि इस अवसर पर पंजाब से मुख्तियार सिंह सेन, पुष्कर से कंचन देवी सेन, जयपुर से शोभाग सेन, देवगढ़ से लाखन सेन, देवकिशन सेन, धन्नालाल सेन, सत्यनारायण सेन, जानकीलाल सेन, हरीश सेन, विनय कुमार सेन, सोहनलाल सेन, प्रोफेसर गोविन्द सेन, ओमप्रकाश सेन, दिनेश सेन, रमेश सेन पायलट सहित अनेक समाजजन मंचासीन रहे।

कार्यक्रम का संचालन नरेश सईंवाल के सानिध्य में किया गया जबकि अंत में सुरेश सेन कटार ने समस्त सेन समाज का आभार प्रकट किया।

Similar News