10वीं व 12वीं की पूरक परीक्षा 6 से

Update: 2025-07-21 18:26 GMT
10वीं व 12वीं की पूरक परीक्षा 6 से
  • whatsapp icon

 भीलवाड़ा राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा पूरक परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया गया है।कक्षा 10वीं और 12वीं की पूरक परीक्षाएं छह अगस्त से होंगी। परीक्षा का समय सुबह 8:30 से 11:45 बजे तक रहेगा।इसकी स्कूलों में तेयारिया शुरू कर दी हे 

 बोर्ड सचिव  द्वारा पूरक परीक्षा का टाइम टेबल  के अनुसार  12वीं और समकक्ष कक्षाओं की पूरक परीक्षा की शुरुआत 6 अगस्त को हिंदी अनिवार्य, अंग्रेजी अनिवार्य, लेखाशास्त्र, कृषि रसायन विज्ञान, कृषि जीव विज्ञान, भौतिक विज्ञान सहित विभिन्न पेपर होंगे। 7 अगस्त को कंप्यूटर विज्ञान सहित विभिन्न पेपर होंगे। 8 को व्यावसायिक शिक्षा के ऑटोमैटिक सहित अन्य पेपर होंगे। कक्षा 10वीं का 6 अगस्त को पहला पेपर अंग्रेजी अनिवार्य का होगा। 7 को हिंदी अनिवार्य, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, गणित, तृतीय भाषा और संस्कृतम् प्रथम के प्रश्न पत्र होंगे। 8 अगस्त को व्यावसायिक शिक्षा और प्रवेशिका के शेष प्रश्न पत्रों की परीक्षा होगी।

Tags:    

Similar News