73 यूनिट किया रक्तदान शिविर

Update: 2026-02-22 14:30 GMT

गेंदलिया (एस शर्मा) ।  -क्षेत्र के निकटवर्ती आमा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर विशाल रक्तदान शिविर का दीप प्रज्वलित कर रक्तदान का शुभारंभ किया । कार्यकर्ता नंद लाल तेली ने बताया कि शिविर कुल 73 यूनिट रक्तदान हुआ ।जिसमें 21 रक्तदाताओ ने प्रथम बार रक्तदान किया । झुंझुनू से आये अशोक शर्मा ने 22 वी बार ,दीनबंधु पाराशर 21 वी बार, शिव व्यास रेणवास ने 15 वी बार, भेरू नोरिया ने 13 वी बार , उपसरपंच संजय पांडिया ने 11 वी बार ,रामप्रसाद वैष्णव ने 10 वी बार , विशाल पाराशर ने 8 वी बार रक्तदान किया । शिविर में दुर्लभ समूह के 7 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया ।शिविर में कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय , इंकलाब जिंदाबाद , रक्तदान - महादान जैसे नारे लगाकर रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया ।सहयोगकर्ता रामप्रसाद वैष्णव, संजय पांडिया,भेरू नोरिया, शिव व्यास, महेंद्र सुवालका, विशाल पाराशर ,ललित शर्मा गेंदलिया , विनोद पंडित ,पप्पू वैष्णव ,प्रकाश शर्मा जीत्या , पप्पू जाट , दीपक पांडे फलौदी एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया । शिविर में रामचंद्र पुरोहित, कैलाश टेलर , भंवर गुर्जर , कन्हैया लाल रेगर ,शिव पालड़िया , नवीन जोशी ,, राज राजेश्वर गाडरी उपस्थित रहे । पंचायत आमा में सहयोग सेवार्थ फाउंडेशन के नेतृत्व में वीर शहीदो की याद में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जिसमें सभी क्षेत्र वासियो ने बढ़ चढ़कर भाग लिया । शिविर में आमा , रेनवास , मुरलिया , गेंदलिया , जीत्या , बड़लियास और आसपास के क्षेत्र से लोगो ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया ।

Similar News