श्री रामजन्मभूमि मंदिर प्राणप्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ पर सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन

Update: 2026-01-23 07:03 GMT

भीलवाड़ा। श्री रामजन्मभूमि मंदिर की पुनः प्राणप्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ के पावन अवसर पर भीलवाड़ा में रामभक्तों द्वारा सुंदरकांड पाठ का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर शहर में धार्मिक वातावरण बना रहा और बड़ी संख्या में भक्तों ने सहभागिता निभाई।

भीलवाड़ा की सुंदरकांड पाठ समितियों के प्रभारी बी.एल. माहेश्वरी ने जानकारी देते हुए बताया कि लगभग 500 वर्षों के लंबे संघर्ष के बाद 22 जनवरी 2024 को श्रीरामलला अपने निज मंदिर में विराजमान हुए थे। उस ऐतिहासिक क्षण पर संपूर्ण देश ही नहीं बल्कि पूरा ब्रह्मांड हर्षोल्लास से भर उठा था। उसी प्रेरणा से भीलवाड़ा की समस्त सुंदरकांड समितियों ने विश्व हिंदू परिषद के बद्रीलाल सोमानी के मार्गदर्शन में 22 दिसंबर 2023 गीता जयंती से 22 जनवरी 2024 तक प्रतिदिन एक सुंदरकांड पाठ का संकल्प लिया था। इस एक माह में भीलवाड़ा नगरी में 500 से अधिक पाठ आयोजित कर शहर को राममय बना दिया गया।

प्राणप्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ पर स्टेशन चौराहे स्थित अयोध्या एंटरप्राइजेज के नवनिर्मित भव्य शोरूम के शुभारंभ अवसर पर सायंकाल सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इस दौरान सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा और भजनों का भक्तों ने भावविभोर होकर आनंद लिया। कार्यक्रम में सैकड़ों रामभक्तों की उपस्थिति रही। इस पावन अवसर पर संजीव सोनी द्वारा सभी सुंदरकांड समितियों एवं उपस्थित रामभक्तों का श्रीराम अंकित अंगवस्त्र दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया।

Tags:    

Similar News