बनकाखेड़ा में माही सप्तमी पर आज होगा विशाल बगड़ावत कथा आयोजन

Update: 2026-01-23 06:30 GMT

सवाईपुर (सांवर वैष्णव)। कस्बे के निकटवर्ती बनकाखेड़ा गांव में माही सप्तमी के पावन अवसर पर आज शुक्रवार को एक शाम श्री मोचडिया का मंड देवनारायण भगवान के नाम विशाल बगड़ावत कथा का आयोजन किया जाएगा।

नवरतन चौधरी ने बताया कि माही सप्तमी के उपलक्ष में मोचडिया का मंड देवनारायण मंदिर प्रांगण में यह भव्य आयोजन होगा। कार्यक्रम में खजुरिया श्याम म्यूजिक ग्रुप मटुनिया के बैनर तले नारायण मटुनिया गंगापुर द्वारा बगड़ावत कथा का वाचन किया जाएगा।

कथा के दौरान सोनू राणा, छोटू सिंह एवं दीपक राणा द्वारा नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। साथ ही कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रकार की मनमोहक झांकियां भी दर्शकों के लिए प्रदर्शित की जाएंगी। आयोजन को लेकर ग्रामीणों में उत्साह का माहौल बना हुआ है।

Tags:    

Similar News