मोचडिया का मंड देवनारायण के विशाल बगड़ावत कथा हुआ आयोजन, अन्य देवालयों में आज रात्रि जागरण
सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ) । कस्बे के निकटवर्ती बनकाखेड़ा गांव में माही सप्तमी के उपलक्ष पर शुक्रवार रात्रि को एक शाम श्री मोचडिया का मंड देवनारायण भगवान के नाम विशाल बगड़ावत कथा का आयोजन हुआ । नवरतन चौधरी ने बताया कि माही सप्तमी के पावन पर्व के उपलक्ष पर मोचडिया का मंड देवनारायण मंदिर प्रांगण पर शुक्रवार रात्रि को एक शाम श्री मोचडिया का मंड देवनारायण भगवान के नाम विशाल बगड़ावत कथा का आयोजन हुआ, जिसमें खजुरिया श्याम म्यूजिक ग्रुप मटुनिया के बेनर तले नारायण मटुनिया एंड पार्टी गंगापुर के द्वारा देवनारायण भगवान की जीवन गाथा का बगड़ावत कथा के माध्यम से वाचन किया गया।
इस दौरान सोनू राणा, छोटू सिंह व दीपक राणा के द्वारा भी प्रस्तुतियां दी गई, इस दौरान मंदिर की रंग बिरंगी रोशनी व फूल मालाओं से भव्य सजावट की गई, जो आकृषण का केंद्र रही । वही सवाईपुर, सोपुरा, सालरिया, ढ़ेलाणा, बड़ला, चावंडिया, रेड़वास, गुवारड़ी, कुड़ी, बोरखेड़ा, बोर्डियास, खजीना, कांदा, पिथास, सोलंकिया,का खेड़ा दोवनी आदि कई गांवों में माही सप्तमी की पूर्व संध्या पर आज शनिवार को रात्रि जागरण का आयोजन होगा ।।