रायला (भीलवाड़ा)। रायला ग्राम में आज आयोजित होने वाले विशाल हिंदू सम्मेलन और शोभायात्रा को लेकर क्षेत्र में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। कार्यक्रम की सफलता और अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रायला व्यापार मंडल एवं स्थानीय सब्जी मंडी ने आज पूर्णतः बंद रखने का निर्णय लिया है।
आयोजन से जुड़े विक्रम छीपा ने बताया कि विश्व हिंदू परिषद एवं सकल हिंदू समाज के संयुक्त तत्वावधान में इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य सनातन धर्म की एकजुटता और सामाजिक समरसता को प्रदर्शित करना है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, सुबह भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। शोभायात्रा के पश्चात विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें वक्ताओं द्वारा धर्म, संस्कृति और समाज से जुड़े विषयों पर विचार रखे जाएंगे। सम्मेलन के समापन के बाद सभी भक्तों के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था भी की गई है।