हे मां!… मैं यहां हूं, मुझे मत छोड़ो, मैं जीना चाहता हूं'...: भीलवाड़ा, पाली के बाद अब बीकानेर में नवजात को फेंका,नवरात्र में झकझोर देने वाली घटनाओं से हर कोई सन्न,

Update: 2025-09-29 03:25 GMT

बीकानेर। नवरात्र जैसे पावन पर्व पर जब लोग मां दुर्गा की आराधना और कन्या पूजन में व्यस्त हैं, तब मासूम ज़िंदगियों के साथ हो रही क्रूरता समाज को झकझोर रही है। भीलवाड़ा और पाली में नवजातों को फेंके जाने की घटनाओं के बाद अब बीकानेर से भी ऐसा ही मामला सामने आया है।

रविवार देर रात शहर के बाहरी इलाके में एक नवजात बच्ची को लावारिस हालत में फेंक दिया गया। राहगीरों ने मासूम की रोने की आवाज़ सुनकर स्थानीय लोगों को सूचना दी। तुरंत पुलिस को खबर दी गई और बच्ची को अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल मासूम की हालत स्थिर बताई जा रही है।

🔹 इससे पहले भीलवाड़ा और पाली में इसी तरह नवजातों को फेंके जाने की घटनाएं हो चुकी हैं।

🔹 लगातार हो रही इन घटनाओं ने लोगों की संवेदनाओं को झकझोर दिया है।

🔹 समाजसेवी संगठनों ने इस पर गहरा रोष जताते हुए कहा है कि यह मानवता को शर्मसार करने वाली प्रवृत्ति है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और नवजात को फेंकने वालों की तलाश की जा रही है।

Similar News