कृषि वैज्ञानिकों ने रूपाहेली गाँव का मानचित्र बनाया

Update: 2025-09-07 10:09 GMT


भीलवाड़ा | कृषि विज्ञान केन्द्र भीलवाड़ा पर राष्ट्रीय कृषि अनुसंधान प्रबन्ध अकादमी, हैदराबाद से जिले में प्रशिक्षण हेतु आये कृषि वैज्ञानिक डॉ. सुष्मिता सैनी, डॉ. स्मृति रंजन, डॉ. करूणा प्रकाश बांबोडे, डॉ. प्रताप एम जी एवं डॉ. अरकादेब मुखोपाध्याय ने कृषि विज्ञान केन्द्र भीलवाड़ा के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. सी. एम. यादव के नेतृत्त्व में सुवाणा पंचायत समिति के गाँव रूपाहेली का अवलोकन किया। अवलोकन के दौरान कृषि वैज्ञानिक रूपाहेली गाँव के किसानों से रूबरू होते हुए गाँव में कुल कृषि योग्य भूमि, चारागाह योग्य भूमि, जलवायु, पशुूधन, प्रमुख मूलभूत सुविधाओं आदि के बारे में जानकारी ली। डॉ. यादव ने बताया कि कृषि वैज्ञानिकों ने कृषि के क्षेत्र में आने वाली प्रमुख समस्याओं की जानकारी लेते हुए कम लागत में अधिक लाभ देने वाली फसलों के बारे में बताया। कृषि वैज्ञानिकों ने खरीफ की फसलों मक्का, उड़द, मूँग एवं पशुधन आदि के प्रबन्धन की तकनीकीयों से ग्रामवासियों को अवगत कराया। कृषि वैज्ञानिकों ने रूपाहेली गाँव का सहभागी ग्रामीण मूल्यांकन करते हुए ग्रामीण समुदाय के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा उनकी स्थितियों को समझने, समस्याओं की पहचान करने और विकास की योजना बनाने की प्रक्रिया में शामिल किया। कृषि वैज्ञानिकों ने रूपाहेली गाँव का फर्श पर मानचित्र भी बनाया जिसमें गाँव की सम्पूर्ण जानकारी जैसे विद्यालय, अस्पताल, पंचायत भवन, कृषि सेवा केन्द्र, बाजार आदि को दर्शाया गया। कार्यक्रम में रूपाहेली के प्रगतिशील किसान लालचन्द जाट, भैरू लाल जाट, ऐबराज बलाई सहित कृषक एवं कृषक महिलाओं ने मानचित्र बनाने मे सहयोग किया। 

Tags:    

Similar News