भीलवाड़ा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शहर में रविवार को ‘डब्ल्यू-26 विजुअल आर्ट एक्जीबिशन’ का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का आयोजन दीपिका आर्ट एकेडमी, नवदीप व नेशनल आर्टिस्ट्स एसोसिएशन द्वारा किया गया, जिसमें देश-विदेश के कलाकारों की कलाकृतियां प्रदर्शित की गईं।
आयोजक दीपिका पाराशर ने बताया कि कार्यक्रम में बांगड़ हाॅस्पिटल की सीईओ दिव्या बांगड़ विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थीं। विशेष अतिथियों में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश ग्रीष्मा शर्मा, स्पोर्ट्स प्लेयर एवं कोच पूजा गलुंडिया, कथक गुरु रिंकी मिश्रा, विद्या काॅलेज की प्राचार्य गीता चैधरी, फूड बाॅक्स क्लाउड किचन की संचालिका श्रद्धा मानसिंहका मौजूद रहीं।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने प्रदर्शनी का उद्घाटन कर कलाकारों की कलाकृतियों का अवलोकन किया और उनकी सराहना की।
दिव्या बांगड़ ने प्रदर्शनी को सराहा और कलाकारों की उत्साहवर्द्धन किया।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश ग्रीष्मा शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि कला समाज में संवेदनशीलता और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देती है। ऐसे आयोजन कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देने के साथ समाज को रचनात्मक दिशा भी प्रदान करते हैं।
स्पोर्ट्स प्लेयर एवं कोच पूजा गलुंडिया ने कहा कि खेल और कला दोनों ही व्यक्ति के व्यक्तित्व विकास में अहम भूमिका निभाते हैं। युवाओं को ऐसे मंचों से प्रेरणा लेकर अपनी प्रतिभा को आगे बढ़ाना चाहिए।
कथक गुरु रिंकी मिश्रा ने कहा कि भारतीय कला और संस्कृति हमारी पहचान है। चित्रकला, नृत्य और संगीत जैसे माध्यमों से हमारी परंपराएं जीवंत रहती हैं और नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जुड़ने का अवसर मिलता है।
विद्या काॅलेज की प्राचार्य गीता चैधरी ने कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ कला और रचनात्मक गतिविधियों से भी जुड़ना चाहिए, जिससे उनके व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास होता है।
वहीं फूड बाॅक्स क्लाउड किचन की संचालिका श्रद्धा मानसिंहका ने कहा कि समाज में कला को प्रोत्साहन देने के लिए ऐसे आयोजनों की आवश्यकता है, ताकि कलाकारों को मंच मिले और लोग कला के प्रति अधिक जागरूक हों।
आयोजक दीपिका पाराशर ने बताया कि इस अंतरराष्ट्रीय कला प्रदर्शनी में भारत सहित कई देशों के कलाकारों की पेंटिंग्स और कलाकृतियां प्रदर्शित की गई हैं। यह प्रदर्शनी 8 मार्च से 12 मार्च 2026 तक प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम 8 बजे तक आमजन के लिए खुली रहेगी।
कार्यक्रम में शिल्पा चैधरी, रेखा कोठारी, रामेश्वर, अलय मिस्त्री, जयंत खान, राजेंद्र कपाड़िया, शेफाली राठौर गुंजन बाहेड़िया, तनु धोबी प्रबुद्ध घोष, पवन टांक आदि भीलवाड़ा के कला प्रेमी मौजूद थे।
इन कलाकारों की कृतियां हुई प्रदर्शित
अलय मिस्त्री (अहमदाबाद), अन्वेशा डे (कोलकाता), अश्विनी केतकर (वडोदरा), अतुल पाडिया (वडोदरा), बिमल मेहता (वडोदरा), दीपिका पराशर (भीलवाड़ा), डाॅ. मिनाक्षी चैहान (वडोदरा), डाॅ. विवेक अग्रवाल (वडोदरा), एमिली मोरो (मुमुजेपेंट) (फ्रांस), गुंजन बहेड़िया (भीलवाड़ा), जसप्रीत मोहन सिंह (लुधियाना), जयंता खान (कोलकाता), जाॅन एंटोइन लाबादी (यूएसए), किमिको ओटा (जापान), कृष्णा पाडिया (वडोदरा), मनहर कपाड़िया (अहमदाबाद), मनीष जोशी (वडोदरा), मार्जी लाबादी (यूएसए), मार्को ब्राजकोविक (क्रोएशिया), मिनाक्षी पटेल (वडोदरा), मुकेश श्रेष्ठा (नेपाल), नबोराज राॅय (बांग्लादेश), नताली गुटमैन (इजराइल), नव्या जैन (भीलवाड़ा), नुपुर दास (कोलकाता), पवन कुमार टांक (जयपुर), पूनम राणा (चंडीगढ़), प्रबुद्ध घोष (पुणे), प्रीति सिन्हा (वडोदरा), पुष्पा बसु (कल्याणी), राजेंद्र काडिया (अहमदाबाद), रक्षा पारेख (जलगांव), रणवीर सिंह ठाकुर (जम्मू-कश्मीर), रत्ना राॅय तालुकदार (कूचबिहार), शेफाली राठौड़ (भीलवाड़ा), उर्मिला पाडिया (वडोदरा), विपुल गुलाटी (अहमदाबाद), जोहरे नेमाती (यूएसएदृईरान) शामिल है।
