महिला दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, महिलाओं को अधिकारों व स्वच्छता की दी जानकारी

Update: 2026-03-08 17:30 GMT

गंगापुर | ।अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना (आरयूआईडीपी) की सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता इकाई द्वारा वार्ड नंबर 9 रावण की मंगरी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय महिलाओं के साथ समूह चर्चा कर उन्हें महिला सशक्तिकरण, अधिकारों और सामाजिक समानता के बारे में जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में महिलाओं को बताया गया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2026 की थीम “गिव टू गेन” है, जिसका उद्देश्य उदारता और सहयोग की भावना के माध्यम से लैंगिक समानता को बढ़ावा देना है। वक्ताओं ने कहा कि जब समाज में महिलाएं सशक्त और समृद्ध होती हैं तो पूरे समाज का विकास होता है। इसलिए महिलाओं को अपने अधिकारों, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक समानता के प्रति जागरूक रहना आवश्यक है।

इस दौरान सहायक सामाजिक विकास अधिकारी रेखा खटीक ने महिलाओं को एफएसटीपी और एफएसएम से संबंधित जानकारी भी दी तथा स्वच्छता और स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और महिला दिवस को एक उत्सव के रूप में मनाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में स्थानीय महिलाओं परवीन, नाजिया, हसीना सोरगर, नोसद, मुमताज, मंजू नायक और चंदा ढोली सहित अन्य महिलाओं का सहयोग रहा।

Similar News