बदनोर पुलिस ने लूट की वारदात का किया खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार

Update: 2026-02-11 06:41 GMT

भीलवाड़ा। बदनोर थाना पुलिस ने लूट की एक वारदात का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वारदात में काम में ली गई एक कार और लूटे गए 4200 रुपए नकद भी बरामद किए हैं।

यह घटना 6 फरवरी को हुई थी। पीड़ित चेतन सिंह निवासी शीतला का चौड़ा अपनी बाइक से घर जा रहा था। बड़ाछ से भादसी जाने वाले मार्ग पर एक स्विफ्ट कार में सवार बदमाशों ने उसकी बाइक के आगे गाड़ी लगाकर उसे रोक लिया। इसके बाद बदमाशों ने चेतन सिंह के साथ मारपीट की और उसकी जेब से 4200 रुपए लूटकर मौके से फरार हो गए। घटना के संबंध में बदनोर थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र, तकनीकी साक्ष्यों और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की। इसके बाद पारस नाथ, नरेश नाथ, गौतम नाथ और अनिल नाथ को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई और बाद में गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में सामने आए तथ्यों के आधार पर घटना में प्रयुक्त कार को जब्त किया गया और लूटी गई 4200 रुपए की राशि बरामद की गई।

Tags:    

Similar News