भाजपा कार्यकर्ताओं ने चिकित्सा कर्मियों एवं पुलिस कर्मियों के साथ मनाया रक्षाबंधन पर्व
आकोला (रमेश चंद्र डाड)बीगोद स्थानीय राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं पुलिस थाने में जाकर अपनी सेवा पर तत्पर सेवारत चिकित्सा कर्मियों एवं पुलिस जांबाज अधिकारी एवं सिपाहियों की हाथों की कलाई पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने रक्षा सूत्र बांध कर राष्ट्र हित अपना संकल्प दोहराया तथा विकट परिस्थिति में अपना फर्ज सेवा , समर्पण का निभाने का प्रण लिया। तथा पवित्र स्नेह प्यार अपनत्व प्रकट किया।
विधानसभा संयोजक अनिल पारीक, शक्ति केंद्र प्रभारी राजकुमार आगाल, रुपेश सेन,निहाल,मोहित कुमार, हेमंत,मनीष आदि भाजपा कार्यकर्ताओं ने राजकीय चिकित्साकर्मी एवं पुलिस कर्मियों के रक्षासूत्र बांधते हुए रक्षाबंधन पर्व की बधाई दी तथा शुभकामनाएं प्रकट की।