भीलवाड़ा -भीलवाड़ा शहर के पूर्व विधायक, संसदीय सचिव (श्रमिक नेता) स्वर्गीय प्रणवीर व्यास की 27वीं पुण्यतिथि सोमवार को उनकी कर्म स्थली गांधी मजदूर सेवालय, भीलवाड़ा में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। स्वर्गीय व्यास की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित करने सैकड़ो श्रमिकों के साथ कई वरिष्ठ कांग्रेस जन भी उपस्थित थे।
कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष कैलाश व्यास, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी, पूर्व विधायक हगामी लाल मेवाड़ा, नेता प्रतिपक्ष धर्मेंद्र पारीक, जिला इंटक अध्यक्ष दीपक व्यास, महामंत्री कान सिंह चुंडावत, समाजसेवी जगदीश मानसिंहका, शिवकुमार कौशिक, दुर्गेश शर्मा, दुर्गपाल सिंह, कैलाश सेन, पूर्व पार्षद ज्ञानमल खटीक, पूर्वी ब्लॉक अध्यक्ष हेमेंद्र शर्मा, सेवादल जिलाध्यक्ष योगेश सोनी, प्रदेश इंटक के वरिष्ठ उपाध्यक्ष भागचंद चौधरी, अविचल व्यास, डॉ डी आर शर्मा, अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवि बंशीलाल पारस, रामस्वरूप चौधरी, मनोज पालीवाल, अधिवक्ता ईश्वर खोईवाल, महेश व्यास, के.जी. शर्मा, दीपक श्रीमाली, शाहपुरा ब्लॉक से राजेंद्र चौधरी, संदीप जीनगर, अशोक भारद्वाज, रमजान खान, प्रभु सुगंधी, मुराद खान, सुरेश बंब, शिवराज सुराणा, संदीप ट्रेलर, चंद्र प्रकाश अमरवाल, अली मंसूरी, इंटक के डुंगर सिंह राठौड़, राजेन्द्र सिंह, हरिप्रकाश जोशी, श्रमिक नेता, अशोक शर्मा, बालुराम गाडरी, परिवार जन, लक्ष्मी लाल व्यास, गौरव व्यास, शैलेंद्र व्यास, सुरेश व्यास, भैरूलाल व्यास, अर्जुन व्यास, सुशील जोशी, भैरु लाल व्यास, सचिव सत्यनारायण सेन सहित सभी कांग्रेस जन एवं श्रमिकों ने 2 मिनट का मौन रखकर अपने प्रिय नेता स्वर्गीय व्यास को पुष्पांजलि अर्पित की।