महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का जनआक्रोश, गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों को लेकर कल भीलवाड़ा में प्रदर्शन
भीलवाड़ा। आम जनता पर लगातार बढ़ते आर्थिक बोझ और रसोई गैस के बढ़ते दामों के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी भीलवाड़ा शहर द्वारा कल एक बड़ा जनआक्रोश प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। यह प्रदर्शन जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवराम जीपी खटीक के नेतृत्व में किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी और आमजन शामिल होंगे।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवराम जीपी खटीक ने बताया कि केंद्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है, जिससे आम आदमी की रसोई तक प्रभावित हो गई है। रसोई गैस सिलेंडर के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी से गरीब, मध्यम वर्ग और मजदूर वर्ग के परिवारों पर भारी बोझ पड़ रहा है। इसी के विरोध में कांग्रेस पार्टी द्वारा जनआक्रोश प्रदर्शन किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि आज दिनांक 8 मार्च 2026 को सुबह 11:00 बजे गांधी भवन स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय, भीलवाड़ा में जिलाध्यक्ष शिवराम जीपी खटीक की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से सुझाव लिए गए। सभी की राय-मशविरा लेकर महंगाई के खिलाफ 9 मार्च 2026 को जन आक्रोश रैली आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता कुणाल ओझा, ,अनिल राठी,मंजू पोखरना,रेखा हिरण, मोहम्मद हारून रंगरेज, सत्यवीर सिंह राठौड़, निसार सिलावट, उस्मान पठान, वसीम शेख,अनिल डीडवानिया,अशोक पारीक, शिव प्रकाश घावरी, नवरत्न जैन, गोपाल खटीक,मोहम्मद शाहिद देशवाली, कैलाश रेगर, राधेश्याम भडाणा, भुरा लाल रेगर, अनीता पहाड़िया, नंदराम जाट, दिनेश बेरवा ,योगिता सुराणा, ममता शर्मा,समीम बानो, नंदकिशोर सुवालका ,लखनजी ,
उपस्थित रहे।
शिवराम जीपी खटीक ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता 9 मार्च 2026 को सुबह 11:00 बजे गांधी भवन, जिला कांग्रेस कार्यालय भीलवाड़ा में एकत्रित होंगे और वहां से रैली के रूप में जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर बढ़ती महंगाई के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया जाएगा।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवराम जीपी खटीक ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और आम नागरिकों से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में इस जनहित के आंदोलन में शामिल होकर महंगाई के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करें, ताकि केंद्र सरकार तक आम जनता का संदेश मजबूती से पहुंच सके।
उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने गैस सिलेंडर के बढ़े हुए दामों को जल्द वापस नहीं लिया तो कांग्रेस पार्टी आगे भी जनहित में बड़े आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेगी।
उन्होंने कहा कि यह आंदोलन आम जनता की रसोई बचाने और महंगाई के खिलाफ संघर्ष का प्रतीक बनेगा, जिसमें भीलवाड़ा की जनता की भागीदारी महत्वपूर्ण होगी।
