गौशाला में गायों को देशी घी से बनी लापसी खिलाई, बच्चों को बांटी टी-शर्ट

Update: 2026-01-22 13:01 GMT


भीलवाड़ा । सुवाणा कस्बे में स्थित मातेश्वरी गौ सेवा समिति (रजिस्टर्ड) द्वारा संचालित गौशाला में पल रही गायों को सुभाष नगर निवासी लोढा परिवार की ओर से बच्चे के प्रथम जन्मदिवस के उपलक्ष में 51 किलो देशी घी से बनाई गई लापसी खिलाई गई, साथ ही हरा चारा भी गायों को खिलाया गया। वहीं गौशाला परिसर के समीप ही संचालित राजकीय प्राथमिक विद्यालय के 03 दर्जन से अधिक बच्चों को टी-शर्ट एवं स्नेक्स वितरित किये गये।

इस अवसर पर गोशाला अध्यक्ष एवं पूर्व उपसरपंच ठाकुर रणजीत सिंह राणावत,व्यवस्थापक प्रकाश चपलोत जैन,प्रधानाध्यापक मंजू गौस्वामी,अध्यापिका सदा कुमारी हाडा,वन्दना नायक,कविता बुनकर,किशन शर्मा,मंजू गाडरी,श्रवण गाडरी,गोविन्द कासोटिया ,रामेश्वर जाट सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।

Similar News