भीलवाड़ा। कोली समाज महिला मंडल भीलवाड़ा के तत्वाधान में पंचायत भवन कोली मोहल्ले में आयोजित होने वाले दशा माता पर्व के कार्यक्रम को लेकर महिला मंडल की ओर से बदलेश्वर महादेव , कालिका माता , शीतला माता , देवनारायण रामदेव आदि मंदिरों में देवी देवताओं और समाज की महिलाओं को निमंत्रण दिया गया।
इस अवसर पर महिला मंडल की सदस्यों ने समाज की महिलाओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आग्रह किया।
निमंत्रण वितरण के दौरान अंतिमा, जानकी, राजेश्वरी, पूजा, दुर्गा, छोटी, सुनिता, शालिनी, भावना सहित कई महिलाएं उपस्थित रही। सभी ने मिलकर दशा माता मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की तथा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समाज की महिलाओं को आमंत्रित किया।
महिला मंडल की ओर से बताया गया कि 12 मार्च 2026, गुरुवार को रात्रि 9:15 बजे से सुबह 4:00 बजे तक दशा माता पर्व का आयोजन किया जाएगा, जिसमें दीप प्रज्वलन, भजन संध्या, दशा माता कथा श्रवण एवं आरती जैसे धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।
इसके साथ ही 13 मार्च 2026 को प्रातः 8:00 से 11:00 बजे तक विद्वान पंडित हरिओम जी शास्त्री के मार्गदर्शन में विशेष धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे।
महिला मंडल ने समाज की सभी महिलाओं से कार्यक्रम में सपरिवार उपस्थित होकर धर्म लाभ लेने का आह्वान किया।
