भीलवाड़ा |राज्य सरकार की पंच गौरव योजना के अंतर्गत चयनित बास्केटबॉल खेल के जिले से चयनित 35 प्रतिभावान खिलाड़ियों एवं सपोर्टिंग स्टाफ का दल जयपुर रवाना हुआ। अधिक जानकारी देते हुए जिला खेल अधिकारी हेमेंद्र सिंह राणावत ने बताया कि जिले के इन खिलाड़ियों को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम के अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल मैदानों पर राजस्थान राज्य कीड़ा परिषद के वरिष्ठ प्रशिक्षकों द्वारा गहन प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। जिले के विभिन्न नियमित चलने वाले खेल मैदानों से चयनित इन खिलाड़ियों को राज्य सरकार द्वारा प्रशिक्षण हेतु संपूर्ण सुविधाएं यथा यात्रा, आवास, पौष्टिक आहार एवं अन्य सुविधाएं निशुल्क उपलब्ध करवाई जाएगी। चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर 12 जनवरी तक चलेगा। खिलाड़ियों के प्रस्थान के समय बड़ी संख्या में अभिभावक, खेल प्रेमी एवं विभिन्न खेलों के प्रशिक्षक निशा राजपूत, अर्जुन सिंह, कृष्णकांत टांक, गोपाल माली, राकेश धाकड़, लोकेश भट्ट, मांगीलाल जाट, दीपक सेन इत्यादि उपस्थित थे।