बड़लियास विद्यालय में 48 बालिकाओं को साइकिल वितरण

Update: 2026-02-14 11:12 GMT

​आकोला (रमेश चन्द डाड ) "जब बेटियाँ शिक्षित होती हैं, तो पूरा समाज प्रगति करता है। साइकिल केवल आवागमन का साधन नहीं बल्कि बालिकाओं के आत्मविश्वास और सशक्तिकरण का प्रतीक है।" यह विचार माण्डलगढ विधायक गोपाल लाल शर्मा ने महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, बड़लियास में आयोजित भव्य साइकिल वितरण समारोह के दौरान व्यक्त किए।

समारोह की अध्यक्षता कर रहे महाराजा दिलीप सिंह राणावत ने क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए विधायक शर्मा के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि बड़लियास में हाल के वर्षों में हुए विकास कार्यों ने क्षेत्र की तस्वीर बदल दी है। विद्यालय की 48 बालिकाओं को नि:शुल्क साइकिलें प्रदान की गईं। साइकिल पाकर छात्राओं के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। कार्यक्रम में उपजिला प्रमुख शंकर लाल गुर्जर, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (कोटड़ी) अशोक पारीक, सेवा निवृत प्रधानाचार्य उदय लाल स्वर्णकार और मंडल अध्यक्ष प्रकाश सांगावत ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत कर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

​ पूर्व सरपंच (जीवाखेड़ा) शोभा लाल जाट, आकोला सरपंच शिव प्रकाश जाट, और मंडल उपाध्यक्ष कमलेश पोरवाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और अभिभावक उपस्थित रहे। विधायक ने अपने संबोधन में विश्वास दिलाया कि क्षेत्र के सरकारी स्कूलों में संसाधनों की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। विशिष्ट अतिथियों ने भी बालिकाओं को उच्च शिक्षा के लिए निरंतर प्रयास करने हेतु प्रेरित किया। विद्यालय प्रशासन द्वारा सभी आगंतुकों का साफा व माला पहनाकर भावभीना स्वागत किया गया।

Tags:    

Similar News