भीलवाड़ा | अखिल भारतीय अल्पसंख्यक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी की अनुशंसा पर राजस्थान प्रदेश अल्पसंख्यक कांग्रेस में नई नियुक्तियाँ की गई हैं। इसी क्रम में प्रदेशाध्यक्ष एम. डी. चोपदार ने शबनम डायर को प्रदेश महासचिव के महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया है शबनम डायर की नियुक्ति पर उनके समर्थकों और शुभचिंतकों ने खुशी का इजहार किया। समर्थकों का कहना है कि उनकी नियुक्ति से संगठन को मजबूती मिलेगी और अल्पसंख्यक समाज से जुड़ी समस्याओं को प्रदेश स्तर पर प्रभावी तरीके से उठाया जा सकेगा। अपनी नियुक्ति पर शबनम डायर ने राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन को मजबूत बनाने और अल्पसंख्यक समाज के सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी।