RSWM लिमिटेड को मिला "बेस्ट एम्प्लॉयर अवार्ड 2025", जयपुर में हुआ भव्य सम्मान

Update: 2026-03-12 17:07 GMT


भीलवाड़ा ।हलचल। देश की प्रतिष्ठित टेक्सटाइल कंपनी RSWM लिमिटेड ने एक बार फिर अपनी कार्यक्षमता का लोहा मनवाया है। एम्प्लॉयर्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान द्वारा RSWM लिमिटेड को प्रतिष्ठित “बेस्ट एम्प्लॉयर अवार्ड 2025” से नवाजा गया है। जयपुर में आयोजित एक विशेष गरिमामय समारोह में राजस्थान के माननीय उद्योग राज्य मंत्री श्री के.के. विश्नोई एवं माननीय सहकारिता मंत्री श्री गौतम जी दक ने यह पुरस्कार प्रदान किया।



 


कंपनी की ओर से इस सम्मान को एन.के. बहेड़िया (चीफ एग्जीक्यूटिव एवं बिज़नेस हेड – SYB, RSWM लिमिटेड) और संजय तिवाड़ी (मुख्य संचालन अधिकारी) ने ग्रहण किया। विधि और लायसन अधिकारी लोकेश चारण ने बताया कि यह पुरस्कार कंपनी की उत्कृष्ट प्रबंधन नीतियों और कर्मचारी हितैषी वातावरण का परिणाम है।

मजबूत कार्य संस्कृति की जीत: नरेश बहेड़िया

सम्मान ग्रहण करने के पश्चात व्यवसाय प्रमुख नरेश बहेड़िया ने कहा कि यह पुरस्कार RSWM लिमिटेड की उस मजबूत कार्य संस्कृति और मूल्यों का प्रतीक है, जो पिछले छह दशकों से हमारी पहचान रही है। उन्होंने इस सफलता का श्रेय कर्मचारियों की मेहनत और टीम भावना को देते हुए कहा कि श्रमिकों और अधिकारियों की प्रतिबद्धता ही कंपनी की असली ताकत है।

छह दशकों से टेक्सटाइल क्षेत्र में अग्रणी

उल्लेखनीय है कि RSWM लिमिटेड, एलएनजे भीलवाड़ा समूह की प्रमुख इकाई है। पिछले 60 वर्षों से कंपनी सिंथेटिक, कॉटन, मेलान्ज व स्पेशलिटी यार्न के साथ-साथ डेनिम और नीटेड कपड़े के निर्माण में देश की अग्रणी कंपनियों में शुमार है। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कदम बढ़ाते हुए कंपनी अपनी ऊर्जा आवश्यकता का 70% हिस्सा गैर-पारंपरिक संसाधनों से पूरा कर रही है।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा। फोन: 7737741455


Similar News