दांडी मार्च दिवस: भीलवाड़ा में गांधी विचारकों ने दी श्रद्धांजलि, सत्याग्रह के ऐतिहासिक योगदान को किया याद

Update: 2026-03-12 18:29 GMT



भीलवाड़ा। महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के तत्वाधान में गुरुवार को दांडी मार्च दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिला संयोजक अक्षय त्रिपाठी के नेतृत्व में गांधी विचारकों ने जिला कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित दांडी यात्रियों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुखर्जी उद्यान में संगोष्ठी: 'नमक कानून और सविनय अवज्ञा'

मूर्तियों पर पुष्पांजलि से पूर्व सभी गांधी विचारक मुखर्जी उद्यान में एकत्रित हुए, जहाँ 'दांडी मार्च' विषय पर एक विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला संयोजक अक्षय त्रिपाठी ने बताया कि 12 मार्च से 6 अप्रैल 1930 तक चली इस ऐतिहासिक यात्रा में गांधी जी ने अपने 78 भरोसेमंद अनुयायियों के साथ साबरमती से दांडी तक 240 मील (390 किमी) की पैदल यात्रा की थी। अंग्रेजों द्वारा नमक बनाने पर रोक के विरोध में शुरू हुआ यह आंदोलन 'सविनय अवज्ञा आंदोलन' का सबसे मजबूत आधार बना।

गांधीवादी मूल्यों के प्रसार का संकल्प

युवा संयोजक एडवोकेट अशोक जैन सहित अन्य वक्ताओं ने भी दांडी यात्रा के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन सह-संयोजक मुस्ताक अली मंसूरी ने किया। समिति प्रवक्ता चन्द्र प्रकाश अमरवाल ने बताया कि इस अवसर पर भीलवाड़ा जिला कांग्रेस (शहर) अध्यक्ष शिवराम खटीक, महिला संयोजक कस्तूरी देवी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा हिरण, और सेवा दल जिलाध्यक्ष योगेश सोनी सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति

इस दौरान डॉ. फरियाद मोहम्मद, एडवोकेट ओम प्रकाश तेली, शिवराज सुराणा, दीपमाला लोट, एस.के. मीजान, अरुण देराश्री, सुरेश बंब, गोवर्धन बलाई, गोपाल बांगड़, सूर्यप्रकाश शर्मा, इब्राहिम पठान, राजेश शर्मा, डॉ. प्रदीप व्यास, मो. अकरम अली मंसूरी, दलीचन्द खटीक, सुनील दत्त, मोहम्मद हारून रंगरेज, योगिता सुराणा, मुकेश खटीक और अतुल सुराणा सहित कई कार्यकर्ता एवं विचारक मौजूद थे।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455.

Similar News