दान जी का खेड़ा में महिला दिवस कार्यक्रम आयोजित

Update: 2026-03-12 14:04 GMT

आकोला( रमेश चंद्र डाड)

महुआ क्षेत्र के श्री नगर पंचायत के राजस्व ग्राम दान जी का खेड़ा मे श्रीनगर, जसु  का खेड़ा, झंझोला,महुआ ग्राम पंचायतो के महिला दिवस का आयोजन किया गया।जिसमें महुआ ग्राम पंचायत प्रशासक कमला देवी खटीक की अध्यक्षता की महिला दिवस कार्यक्रम में कमला देवी ने महिलाओं की भूमिका एवं कर्तव्य के बारे में विस्तार से बताया। इसी दौरान ग्राम पंचायत श्रीनगर से प्रशासक रामलाल भील ने महिला नेतृत्व के बारे में विस्तार से बताया तथा एफ. ई. एस. संस्था के सदस्य नरेंद्र सिंह ने महिला एवं बालिकाओं की सामाजिक सुरक्षा योजना के बारे में विस्तार से चर्चा की एवं खानाराम गुर्जर ने शामलात संसाधनों के बारे में चर्चा की इस कार्यक्रम में श्रीनगर ग्राम पंचायत से उपसरपंच कैलाश बलाई,दुर्गासिंह,परमानंद, राधा,आशा,कैलाश खटीक आदि मौजूद थे।

Similar News