गंगापुर ( दिनेश लक्षकार) सकल हिन्दू समाज के तत्वाधान में महामहिम राष्ट्रपति महोदय को ज्ञापन सोपा गया जिसमें होली के पावन पर्व के दिन कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा दिल्ली में तरुण खटीक नामक युवक की निर्मम हत्या कर दी गई । यह घटना अत्यंत दुखद, अमानवीय तथा कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर चिंता का विषय है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। पीड़ित परिवार इस दुखद घटना के कारण भयभीत है और ऐसी घटनाएं समाज में असुरक्षा की भावना को बढ़ाती हैं तथा कानून के प्रति लोगों का विश्वास कमजोर करती हैं। इस मामले की निष्पक्ष और त्वरित जांच करवाई जाए। दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई कर उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए । सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएं । । सर्व समाज द्वारा ज्ञापन दिया गया जिसमें , विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल, भाजपा नगर मण्डल, अम्बेडकर विचार मंच, खटीक समाज ,
महावीर जीव दया संस्थान गंगापुर सहित सभी संगठनो द्वारा एकमत होकर के इस घटना की निंदा की ।
इस अवसर पर आम मेवाड़ खटीक समाज के कार्यकारी अध्यक्ष शान्ति लाल सोलंकी , अमित तिवारी, विजय लक्ष्मी जीनगर, पवन टेलर, निखिल हेडा, शोभा लाल जीनगर, पुष्पराज प्रजापत, जगदीश झंवर, दिनेश लक्षकार, ओमप्रकाश चन्देल, पार्षद धीरज चंदेल, बालकिशन चन्देल, देवी लाल दायमा, एडवोकेट जगदीश बुलीवाल, सत्यनारायण दायमा, धर्मेश सोलंकी, नवरतन चन्देल,तारा चन्द्र खटीक, अशोक खोईवाल,शिवकरण चंदेल,बबलू दायमा, तारा चन्द् चन्देल, शिव चन्देल, सुनिल चन्देल, सत्यनारायण चन्देल, जगदीश चन्देल, घीसू लाल चन्देल, उमेश चन्देल, पारस मल खोईवाल, मनोहर चौहान, जमनेश दायमा आदि उपस्थित थे ।