सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- नेशनल हाईवे 758 पर ढ़ेलाणा गांव के पास गाय को बचाने के प्रयास में एक पिकअप गाड़ी सड़क किनारे खाई में पलटी खा गई, गनिमत रही की इसमें कोई जनहानि नहीं हुई । सुचना पर सवाईपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची । कांस्टेबल श्रवण कुमार ने बताया कि मांडलगढ़ से पशु आहार भर भीलवाड़ा की तरफ जा रही एक पिकअप गाड़ी ढ़ेलाणा गांव के पास गाय को बचाने के प्रयास में सड़क किनारे खाई में जा पलटी, जिसमें गनिमत रही की इसमें चालक को कोई चोट नही आई । दुर्घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों व राहगीरों की भीड़ जमा हो गई ।।